AISGPF के आव्हान पर प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन

जांजगीर चांपा/बिलासपुर छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा आर के थवाईत के नेतृत्व में आज 21 अप्रैल 2026 को पेंशनर मांग दिवस के अवसर पर कमिश्नर बिलासपुर कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर बिलासपुर स्मृति तिवारी को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, छग महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री जी के नाम का अखिल भारतीय 12 सूत्रीय मांग और छग राज्य के पेंशनरों का 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। राज्य स्तरीय मांगों में केन्द्रीय दर पर जनवरी 26 से 2 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने, राज्य पुनर्गठन की धारा 49.6 की आड़ में सहमति प्रथा समाप्त करने,पेंशनरों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा लागू करने, वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की तरह रेल यात्रा में रियायत लागू करनेआदि मांगें शामिल है।
प्रतिनिधि मंडल में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सर्व श्री के एस ठाकुर, महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, उप प्रांताध्यक्ष परस राम कौशिक, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, संभागीय सचिव डी आर श्रीवास, संभागीय सचिव शीतल प्रसाद पाटनवार, अशोक राठौर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।




