Uncategorized

कवियों के हर शब्द मन को छू जाते है-जायसवाल

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी  छत्तीसगढ़ द्वारा कवि सम्मेलन का  आयोजन हरीराम जायसवाल डी. एम.सी.समग्र शिक्षा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कवि सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती वंदना रामेश्वर आदित्य,
राजगीत श्रीमती रेखा पात्रे ने प्रस्तुत किया।
शिक्षक कला व साहित्य अकादमी हमेशा कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित करते रहता है जिससे अपनापन बढ़ता है और समय समय पर मुझे भी अतिथि का अवसर प्रदान करते रहते हैं,आज कवि सम्मेलन में कवियों के हर शब्द मन को छू रहे है साहित्य लोगो को जोड़ने का कार्य करता है। जो इसके संस्थापक संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस  व डॉ. बोधीराम साहू प्रदेश महासचिव के  महती सोच का नतीजा है यहां प्रतिभाओं की भरमार है ,उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसन्दी से डीएमसी जायसवाल ने व्यक्त की।कार्यक्रम को संयोजकडॉ.शिवनारायण देवांगन आस,प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्रपटेल,कार्यक्रम के संयोजन कर्ता प्रदेश महासचिव डॉ. बोधीराम साहू,कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान,  ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  सभी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे है वास्तव में हमारे शिकसा परिवार में एक से बढ़कर एक कला और साहित्यिक प्रतिभा के धनी है, हमारा अकादमी सभी को मंच देने का कार्य करता है जिससे प्रतिभा में और निखार आता है।कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कंवर प्रदेश संगठन मंत्री ने किया ।
अपनी कविता से कार्यक्रम को रसमय बनाने ओ.पी.कौशिक रतनपुरिहा, रामकुमार पटेल
,सुश्री कान्ति यादव,मनोहर लाल यादव, दिनेश कुमार दुबे   तखतपुर, रामलाल कोसले,
श्रीमती दुर्गा पाठक,
हेमा चन्द्रवंशी,  हरमन कुमार वघेल,
श्रीमती सुनीता चौधरी,
ममता साहु सहित कवियों ने प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button