छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ में प्रियंका सिंह सेंगर को मिली प्रदेश में प्रकोष्ठ प्रमुख की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ द्वारा उद्यान विभाग की उद्यान अधिकारी प्रियंका सिंह सेंगर को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें उद्यानिकी विभाग के प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे बलौदा क्षेत्र के चारपारा में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इनकी नियुक्ति राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चेलक की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री बोधिराम निषाद ने किया है माना जा रहा है कि वे पूरे प्रदेश में उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
इस नियुक्ति की खबर मिलते ही उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों की आवाज और मजबूत होगी तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी।




