विश्व उपचारिका (नर्स)दिवस पर प्रियंका सिंह सेंगर ने अकलतरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर नर्सों का किया सम्मान

राज्य कर्मचारी संघ उद्यानिकी प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रमुख प्रियंका सिंह सेंगर ने विश्व नर्स दिवस के अवसर पर अकलतरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां कार्यरत उपचारिकाओ का सम्मान किया। इस दौरान उपचारिकाओ को गुलाब फूल एवं बुके भेंट कर उनके सेवा भाव, समर्पण और मानवता की सेवा के प्रति योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रियंका सिंह सेंगर ने कहा कि स्वास्थ विभाग मे उपचारिकाएं ही स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। मरीजों की देखभाल, संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सेवा देना समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य है।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उपचारिकाओ( नर्सों) की भूमिका केवल उपचार तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे मरीजों और उनके परिवारों को मानसिक संबल भी प्रदान करती हैं। यही कारण है कि नर्सों का योगदान स्वास्थ्य सेवाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
सम्मान समारोह के दौरान स्वास्थ्य केंद्र का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा नजर आया। नर्सों ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सों के बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सेवा भावना के लिए शुभकामनाएं दी गईं।




