Uncategorized

5 दिवसीय बी आर जी प्रशिक्षण का समापन

कक्षा 7वी के नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित पांच दिवसीय बी आर जी प्रशिक्षण का समापन विधिवत रूप से समारोह पूर्वक संपन्न हुआ
नवीन शिक्षा नीति 2020  पर आधारित विषय प्रशिक्षण जिसमें संस्कृत गणित और अंग्रेजी विषय का 5 दिन का प्रशिक्षण डाइट जांजगीर में आयोजित था , जो पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण रहा इस प्रशिक्षण में जांजगीर चांपा  एवं शक्ति दोनों जिले से प्रत्येक विकासखंड से तीन तीन शिक्षकों ने अपनी सहभागिता निभाई | 9 ब्लॉक से प्रत्येक विषय के तीन तीन शिक्षक उपस्थित रहे |  जो अपने विकासखंड में विषय पर आधारित प्रशिक्षण देंगे l
संस्कृत विषय के जिला प्रशिक्षक के रूप में प्रमुख रूप से श्री अवधेश शर्मा , श्री भगवान चरण टंडन और सुश्री पदमा पटेल के द्वारा संस्कृत से संबंधित नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित संपूर्ण विषय तथा आकलन के साथ ही खेल शिक्षा, योग शिक्षा,व्यावसायिक शिक्षा, कला, संगीत आदि विविध विषयों का प्रशिक्षण शिक्षार्थियों को प्रदान किया गया | समापन के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बी पी साहू, प्रशिक्षण प्रभारी श्री यू एस राठौर,श्री भुवनेश्वर जायसवाल एवं श्री भूपेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने समस्त बी आर जी को अपने विकासखंड मे जाकर सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रेरणा और शुभकामनाएं प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button