Uncategorized
प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ का ध्वजा रोहण होगा बापू की कुटिया में

डॉ आर के थवाईत प्रांताध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
जांजगीर चांपा/छ ग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को “स्वतंत्रता दिवस”के अवसर पर प्रात: 9.00 बजे बापू की कुटिया में ध्वजारोहण कर गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ आर के थवाईत के मुख्य आतिथ्य एवं सर्व श्री डी एल कटकवार सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश , इंजी .आर एस क्षत्रिय , दिनेश सिंह राणा इंजी . सोहन डहरिया के विशिष्ट आतिथ्य और श्रीमती कविता तिवारी आदि प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जायेगा।
संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर ने जिले के सभी पेंशनर साथियों से प्रात: 8.30 बजे तक बी डी महंत गार्डन जांजगीर स्थित बापू की कुटिया परिसर पहुंचने का अपील किया है ।




