Uncategorized

जब बीईओ बच्चों के बीच जमीन पर बैठे और उनसे नक्शे से जुड़े रोचक सवाल पूछे

बच्चों की प्रतिभा देख बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने पेन देकर किया सम्मानित

बम्हनीडीह ब्लॉक में मेरी तैयारी_मेरी सफलता_अभियान चलाया जा रहा है
इसी क्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी ने दिनांक 19 अगस्त 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला पिपरदा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कक्षा 5 वीं के नन्हे विद्यार्थी पूरी तन्मयता से अध्याय 6 नक्शा बोलता है पाठ में नक्शा देखकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में जिलों के नाम दर्ज कर रहे हैं एवं रिक्त स्थान को भर रहे है।बीईओ स्वयं बच्चों के बीच जमीन पर बैठे और उनसे नक्शे से जुड़े रोचक सवाल पूछे तथा अभ्यास पुस्तिका में बीईओ ने हस्ताक्षर भी किया।

कक्षा 5 वीं के होनहार विद्यार्थी देवेंद्र पटेल,प्रीति पटेल और अंकिता यादव ने सटीक व त्वरित जवाब देकर सभी को प्रभावित किया।

बच्चों के ज्ञान और लगन की सराहना करते हुए बीईओ ने उन्हें पेन भेंट कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रधान पाठक श्रीमती पद्मावती उपाध्याय, सहायक शिक्षक गंगोत्री कंवर,रोहिणी कंवर,सनत कुमार कश्यप,मनोहर सिदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button