विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जांजगीर/विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21अगस्त . को मयंक होटल परिसर में स्थित इक्विटास बैंक जांजगीर में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस जागरूकता कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक द्वारा छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के सदस्यों की एक जागरूकता बैठक ली गई। बैठक में संघ के सर्व श्री आर के थवाईत प्रांताध्यक्ष, श्री आर एस क्षत्रिय प्रांतीय सलाहकार, प्रांतीय पदाधिकारी सर्व श्री सुरेंद्र सिंह राठौर, श्रीमती कविता तिवारी , अशोक राठौर , डी एन देवांगन , के के थवाईत , प्रद्युम्न शर्मा , अमृत लाल राठौर , रामखिलावन साहू , नंदकिशोर मिश्रा , राधेश्याम पाण्डेय , डी के शर्मा , आनन्द साहू , कोलोसिया एवं संतोष राठौर शामिल हुए। बैठक में बैंक प्रबंधन के द्वारा साइबर ठगी से सचेत रहने के साथ साथ पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक के विभिन्न योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां बताई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी डी के शर्मा के सुपुत्र बैंक स्टाफ आकाश शर्मा का पदोन्नति होने पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समस्त बैंक स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



