Uncategorized
तहसीलदार राजकुमार मरावी की पहल

जांजगीर-चांपा।बरसात के मौसम में किसी भी जगह पर पानी का भराव हो जाने पर उसमें से दुर्गंध के साथ-साथ मच्छर, डेंगू जैसे अनेक जीवों का संचार हो जाता है जो लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है तहसीलदार राजकुमार मरावी जैसे ही तहसील पहुंचा पानी का भराव देखते ही वहीं रुक गया और बगल में पड़ी राखड़, मिट्टी, मुरूम जो भी मिला गड्ढा को भरवाने में लग गया।
यहां आम जनता के साथ-साथ अधिकारी कर्मचारी जन प्रतिनिधियों का आना-जाना लगा रहता है इसको ध्यान में रखते हुए तहसीलदार जांजगीर द्वारा स्वयं खड़े होकर पानी से भरे गड्ढे को भरवा दिया ताकि आने जाने वाले लोग सुरक्षित रहें।




