Uncategorized

हैदराबाद में  अखिल भारतीय पेंशनर्स फेडरेशन (ए आई एस जी पी एफ) की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक  में हुई घोषणा

प्रदेश के जिला मुख्यालयों में  को  पेंशनर्स  करेंगे  24 घंटे का धरना प्रदर्शन और दिल्ली में रैली

8वें वेतनमान में पेंशनरों की मांगो सहित अन्य मांगों  पर आंदोलन करने का हुआ निर्णय
29=30सितंबर 26 को जिला स्तर में होगा 24 घंटे का धरना प्रदर्शन

12 दिसंबर को दिल्ली में होगा AISEF एवं AISGPF का संयुक्त रैली/प्रदर्शन

13 दिसंबर को दिल्ली में होगा सर्व पेंशनर्स और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का राष्ट्रीय संयुक्त सम्मेलन

छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर AISGPF की सदस्यता शुल्क  1रूपये प्रति सदस्य का हुआ अनुमोदन

04 एवं 05 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगामी बैठक


जांजगीर  चांपा
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के एस ठाकुर  महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर एवं प्रदेश सचिव अशोक राठौर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद  के सुंदरैया विज्ञान केंद्र  बाघलिंगम में  राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में दिनांक 6एवं 7 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव आर के थवाईत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के एस ठाकुर एवं प्रदेश सचिव अशोक राठौर शामिल हुए।

  इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रथम दिवस राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बैठक  गाँधी हॉस्पिटल के सामने कल्पनानगर स्थित तेलंगाना ऑल पेंशनर्स एवं रिटायर्ड पर्सन्स कार्यालय भवन हैदराबाद में संपन्न हुआ। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित  8वें  वेतनमान में  पेंशनरों की उपेक्षा पर विरोध जाहिर किया गया और पेंशनरों को भी  8 वे वेतनमान का लाभ, रेल यात्रा में छूट आदि मांगों का ज्ञापन पत्र तैयार कर भारत सरकार का ध्यान आकर्षण हेतु  29 सितंबर 26 को सभी प्रदेश के जिला मुख्यालयों में 24 घंटे का धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।  संगठन की आर्थिक सुदृढ़ता हेतु संघ संविधान में संशोधन कर  AISGPF की संबद्धता राशि प्रति वर्ष कम से कम 5000रुपये, सदस्यता राशि  एक रुपए लिए जाने , 12दिसंबर को  दिल्ली में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी  के साथ  संयुक्त प्रदर्शन , 13दिसंबर को दिल्ली में राज्य एवं केंद्रीय सरकार के पेंशनर्स और सर्व सेवानिवृत्त पर्सनर्स का सम्मेलन, AISGPF कार्यएली सुकोमलसेन भवन फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा।
       इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव आर के थवाईत ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन की धारा 49(6) की आड़ में सहमति प्रथा समाप्त करने, केंद्रीय दर एवं तिथि से महगाई राहत देने, आदि समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया ।
   राष्ट्रीय सचिव श्री थवाईत ने वर्तमान में सदस्यता शुल्क राशि 0.50 पैसा को  बढ़ाकर एक रुपए सदस्यता शुल्क का प्रस्ताव भी रखा गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिवस 07 जुलाई को  बाघलिंगम पल्ली हैदराबाद स्थित SVKP भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इसमें संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री वजीर सिंह द्वारा संगठन एवं पेंशनर की समस्याओं, 8वें वेतनमान में पेंशनरों का समावेश नहीं करने, भावी आंदोलनों आदि का प्रस्ताव और राष्ट्रीय वित्त सचिव अरुणा घोष द्वारा वित्तीय आय व्यय प्रस्तुत किया गया।
      इसी बैठक में 6जुलाई  को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अनुमोदित प्रस्ताव, राष्ट्रीय महासचिव एवं  वित्त सचिव द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव,  छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सचिव के प्रस्ताव पर सदस्यता शुल्क एक रुपए लिए जाने एवं विश्व ट्रेड यूनियन से संबद्धता,अगला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर या नवंबर के प्रथम सप्ताह में पश्चिम बंगाल में  किए जाने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया । इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सुरेंद्र चौधरी, महा सचिव वजीर सिंह, कामरेड श्रीकुमार , एल अरुणा ,राष्ट्रीय वित्त सचिव अरुणा घोष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सालिक माऊलिकर, राष्ट्रीय सचिव आर के थवाईत  सहित  सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों  को श्रीफल शाल भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
         बैठकों में विशेष रूप से आमंत्रित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय  महासचिव कामरेड श्रीकुमार एवं  एल अरुणा ने भी पेंशनरों को मार्गदर्शन दिए।
         बैठक में कामरेड सुरेंद्र चौधरी, वजीर सिंह सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी  सदस्यों और सभी प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्षों ने अपने विचार रखे।
   अंत में  तेलंगाना प्रदेश इकाई द्वारा रैली निकाला गया एवं आमसभा का भी आयोजन किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button