Uncategorized

प्रथमिक शाला डूमरपारा बनारी मे हुआ कन्या भोज सह न्योता भोज


.
15 अप्रैल को शासकीय प्राथमिक शाला डूमरपारा बनारी मे अर्चिता शर्मा व हलधर प्रसाद दुबे जी के जन्मदिन पर चित्रा शर्मा के द्वारा नेवता भोज व कन्या भोज का आयोजन किया गया।
       इस अवसर पर संकुल प्राचार्य  श्री राहुल दिवाकर ,समन्वयक श्री महेश गोश्वामी के साथ श्री आशीष देवांगन,केशवचंद्र साहू हिमांशु  तिवारी ने अपनी भूमिका निभाते हुएआयोजित कार्यक्रम की मुक्तकण्ठ से सराहना की । प्रधानपाठिका श्री मती सुमन दुबे के मार्गदर्शन मे विद्यालय के कन्याओं का विधिवत पूजन कर रूपाली तिवारी के हाथो ंश्रृंगार सामग्री भेंट किया गया। इस अवसर पर चित्रा शर्मा द्वारा 3 कुर्सियाँ ,  1 सिलिंग फेन और 1 ग्रीन बोर्ड दान के रूप मे विद्यालय को  समर्पित किया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छत्रा नेवता भोज के इस आयोजन से उत्साहित और हर्षित नजर आये। सांस्कृतिक महत्व व सामाजिक समरसता को समाहित करते इस आयोजन का ग्राम सरपंच श्री बोधराम राजवाड़े ने सराहना करते हुए शुभकामना व बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button