Uncategorized

ग्राम पंचायत हथनेवरा में जनगणना कार्य जारी

ग्राम पंचायत हथनेवरा में इन दिनों जनगणना कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जनगणना दल द्वारा घर-घर पहुंचकर नागरिकों से आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस कार्य में सुपरवाइजर श्री विक्रांत साहू एवं श्री विजय राठौर के मार्गदर्शन में प्रगणक टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
प्रगणक दल में शिव प्रसाद साहू,  नूतन पटेल, श्री अमृत साहू, शैलेन्द्र लाल,  साहिद हुल हक कादरी,  अमृत सूर्यवंशी एवं श्रीमती बरखा मिरी शामिल हैं। टीम द्वारा प्रत्येक घर पहुंचकर परिवार संबंधी आवश्यक जानकारी का सर्वे किया जा रहा है।
जनगणना कार्य को शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।
सुपरवाइजरों ने बताया कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है तथा आमजन से सही एवं पूर्ण जानकारी देने का आग्रह किया गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में जनगणना दल का कार्य लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button