Uncategorized

शिवरीनारायण में पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने परिवार सहित किए भगवान नर-नारायण जी के दर्शन, नौका विहार का भी लिया आनंद

शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ के सबसे पहला त्यौहार के रूप में पहचाने जाने वाले छेर-छेरा त्यौहार के पर्व पर जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने अपने परिवार के साथ धार्मिक नगरी शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान नर-नारायण जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया, इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजा महराज द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई, पुलिस कप्तान ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान नर-नारायण जी की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की, पूजा-अर्चना के उपरांत पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने परिवार सहित महानदी में नौका विहार का भी आनंद लिया, त्रिवेणी संगम क्षेत्र की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व ने सभी को विशेष रूप से आकर्षित किया। आपको बतादे कि पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने छेर-छेरा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार दान, सेवा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति को दर्शाता है, इस दौरान प्रदेश वासियों को छेर-छेरा पर्व के शुभकामनाएं भी दिए, और नौकाविहार के दौरान उन्होंने शिवरीनारायण की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन दृष्टि से बढ़ती पहचान की सराहना की, इस अवसर पर मठ-मंदिर के मुख्तियार सुखराम दास ने पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें भगवान नर-नारायण जी का पावन चल चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया, कार्यक्रम के दौरान शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, मठ-मंदिर के पुजारी त्यागी महराज, गणेश नेताम, सुदर्शन मानिकपुरी, अजय कुमार कैवर्त्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button