Uncategorized
कचंदा में किया गया हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कचन्दा में मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार राठौर (सरपंच)एवं विशिष्ट अतिथि श्री रणजीत लहरें( शाला विकास समिति अध्यक्ष) एवं पालक गण की उपस्थिति में ध्वजा रोहण,प्रभात फेरी , सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण बच्चों द्वारा देश के महापुरूषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी के बारे में वाचन किया गया। कार्यकम समाप्ति की घोषणा प्रधान पाठक श्री देव सिंह कंवर के द्वारा किया गया। कार्यकम में उपस्थित पलक गण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,माताएं एवं शिक्षक गण श्री फागू लाल राठौर, श्री भुनेश्वर कंवर, श्री कन्हैया लाल रात्रे, श्री जीवन लाल राठौर इन सभी का सहभागिता रही।




