नशा मुक्त अभियान के तहत सेमरिया में शपथ ग्रहण

बिर्रा -बम्हनीडीह विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल सेमरिया के विद्यार्थी, शिक्षक और स्व–सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ली। सभी ने समाज से नशे को दूर करने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे सहित
एकादशियां मांझी,पितांबर प्रसाद कश्यप,कैलाश खूंटे, टीकाराम गोपालन,कौशल यादव,अनुपमा जांगड़े, अशोक जांगड़े, रामकुमारी और शांति बाई उपस्थित थे।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों और महिला समूहों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया और सभी से स्वच्छ, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य—
• बच्चों को सही दिशा देना
• परिवारों और समाज को जागरूक करना
• नशे के खिलाफ सामूहिक शक्ति तैयार करना




