Uncategorized

सुखरीकला में हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

35 मीटर लंबे तिरंगे साथ निकाली गई रैली

भारत माता तथा छत्तीसगढ़ महतारी सहित भारतीय वीरांगनाओ की झाकी का विशेष आकर्षण

बोर्ड परीक्षा 2026 मे  10वी एवं 12वी मे शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले व्याख्यातागणो का मोमेन्टो तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मान

बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वी और 12वी मे प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने  वाले विद्यार्थियो का सम्मान

चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला मे स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य आतिथि ग्राम सरपंच अंजोर सिंह मरकाम तथा विशिष्ट अतिथि टेम लाल चौहान (अध्यक्ष शिक्षा समिति सुखरीकला)लक्ष्मीनारायण मन्नेवार (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक)संतोष सोनंत उपसरपंच, तिरथ राम तांब्रे, घासीराम तांब्रे, बजरंग बरेठ, तथा अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य बीएल चौधरी ने की। कार्यक्रम मे रासेयो स्वयंसेवक तथा छात्र छात्राओ के द्वारा 35मीटर लंबे तिरंगे के साथ ग्राम के मुख्य गलियो मे रैली निकाली गई। रैली मे मुख्य आकर्षण  भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, पंडवानी गायिका तीजनबाई, प्रथम निवासी आदिवासी महिला, अहिल्याबाई होल्कर, वीरांगना झलकारी बाई के प्रतिरूप मे अंजली गबेल, दिपिका प्रधान, पूनम केवट, दुर्गेश्वरी जगत, बिंदिया मन्नेवार, रूकमणी मन्नेवार ने झांकी निकालकर ग्रामीणो को देशभिक्त का संदेश दिया एवं विशेष ध्यान आकर्षित किये। इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र छात्राओ के द्वारा देशभिक्तगीत के ओतप्रोत कार्यक्रमो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देनेवाले व्याख्यातागण केएस कंवर, एएल डहरिया, ए लहरे, आरके राठौर, एमआर राज, एल एन सोनकर, डीएल कंवर, श्रीमति एम अवसथी, श्रीमति अनिता साहू,श्रीमति ज्योति सोनी, पुरूषोत्तम कंवर, तथा उत्कृष्ट कक्षा शिक्षक के लिये संजय कर्ष, तथा उत्कृष्ट खेल कोच के एस के कालेलकर को मोमेन्टो एवं प्रशस्तिपत्र भेटकर कर सम्मानित किए। साथ ही साथ सत्र 2026मे 12वी बोर्ड परीक्षा मे प्रथम दुर्गेश्वरी कश्यप, द्वितीय खोमंत मन्नेवार, तृतीय सुमन कंवर तथा बम्बलेश्वरी को तथा 10वी बोर्ड परीक्षा के प्रथम चांदनी तांब्रे, द्वितीय जया मन्नेवार को मोमेन्टो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे रासेयो स्वयंसेवक मनीष साहू, शुभम बरेठ, टिअंकल नेताम, त्रिशांक बरेठ, कुनाल साहू, सहित भृत्य रघुनाथ बरेठ, पुनीतराम,अरविंद यादव, बुधराम यादव, नारायण बरेठ सहित समस्त स्कुली छात्र छात्राओ तथा पंचायत के पंचगण ग्रामीण जनो का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम मे मंच संचालन एस के कालेलकर तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य बीएल चौधरी ने की। इस अवसर पर खेल शिक्षक एस के कालेलकर ने सतरहवी बार रक्त दान कर देशभिक्त का संदेश दिया।
   इसी तरह ग्राम सुखरीकला के गांधी चौक, संजय नगर प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आर्युवेदिक औषधालय, सहित पंचायत भवन तथा आंगन बाडी केन्द्र मे भी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button