शिकसा का गणेशोत्सव मना

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा
गणेश चतुर्थी पर्व पर आओ भजे गणपति गणराज गणेशोत्सव
कार्यक्रम का आयोजन कर
गीत ,कविता,नृत्य की प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सुश्री योग्यता साहू
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी जांजगीर चांपा रहे।इस दौरान संस्थापक संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस,प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल,प्रदेश महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजन कर्ता डॉ.बोधी राम साहू ,कोषाध्यक्ष जगन्नाथ देवांगन,कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान,प्रमोद आदित्य ने संबोधित करते हुए कहा विघ्न हर्ता गणेश जी की कृपा सभी पर बनी रहे।इसी कारण आज गणेशोत्सव में हमारे अकादमी के साथी गणेश वंदना,भजन,आरती,नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव मना रहे है।अकादमी सदस्यों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।इस तरह के आयोजन होने से प्रतिभा में निरंतर निखार आता है ।
कार्यक्रम संचालन राधेश्याम कंवर प्रदेश संगठन मंत्री ने किया। उत्सव के शुरुआत में
सरस्वती वंदना मनोहर लाल यादव,
राजगीत नैना साहनी ने प्रस्तुत किया। फिर एक से बढ़कर एक भक्तिमय गीत, कविता की प्रस्तुति सती मरकाम,
मदनलाल तोमर
व्याख्याता ,
दिनेश कुमार दुबे,
चंद्रकुमार चंद्रा
व्याख्याता, हेमराज निषाद व्याख्याता,
रीता राज सिदार,
शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक ,
चेतन सिंह चौहान,
श्रीमति किरण शर्मा,
रागिनी श्रीवास्तव ,
डॉ शालिनी श्रीवास्तव,
रेखा पात्रे
श्रीमति दुर्गा
मोहित कुमार शर्मा लीलेश कुमार राजेश
श्रीमती शशिकला पाण्डेय ने दी।




