Uncategorized

प्रदेश के पेंशनरों को 02प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने सहित 11सूत्री  मांगों का ज्ञापन सौंपा गया

   छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत के अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल द्वारा  पेंशनरों को लंबित 02 प्रतिशत मंहगाई भत्ता सहित 11सूत्री  मांगों का ज्ञापन छग प्रदेश के मुख्यमंत्री के  नाम ,अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर  को सौंपा गया। प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्रीश्री सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पेंशनरों का लंबित 02प्रतिशत मंहगाई भत्ता,धारा 49(6) हटाने, संघ को प्रचार की मान्यता देने, छग पेंशनर कल्याण मंडल का गठन करने, पेंशनरों को 3000मेडिकल भत्ता देने/कैशलैस चिकिकित्सा सुविधा देने सहीत 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री छग के नाम  अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर श्री एस के बनर्जी को  सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में  छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मिश्रा, संयुक्त सचिव सी पी मिश्रा  ,महेश साव  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button