Uncategorized

राजेश्री महन्त जी महाराज का एक दिवसीय प्रवास

महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज गुरुवार को एकदिवसीय प्रवास पर होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 21 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 12:30 बजे जांजगीर पहुंचेंगे यहां वे स्वर्गीय श्री वेद प्रकाश शर्मा जी के यहां शोकाकुल परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे।

दोपहर 1:30 बलौदा पहुंचेंगे यहां शोकाकुल सोनी परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे, पौने तीन बजे उनका आगमन खरौद होगा यहां श्री योगेंद्र सोनी के यहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे, शाम 4:15 बजे शिवरीनारायण पहुंचकर केसरवानी परिवार के शोक संतप्त परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे 4:45 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा भगवान का दर्शन पूजन करेंगे। यहां से 5:45 बजे रवाना होकर 8:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे, रात्रि 9:00 बजे विकासखंड अभनपुर जिला रायपुर अंतर्गत स्थित ग्राम भरेंगा में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 10:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button