Uncategorized
अमूल आइस क्रीम पार्लर संस्थान का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त जी ने

महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने 20 जून 2024 को महादेव घाट रोड, अश्विनी नगर, रायपुर में “अमूल आइस क्रीम पार्लर” का शुभारंभ फीता काट कर किया। उन्होंने इस अवसर पर संस्थान के संचालक प्रकाश पासी सहित पूरे परिवार को शुभकामनाओं के साथ बधाई दी एवं भगवान रघुनाथ जी का तैल चित्र भेंट किया। पासी परिवार की ओर से राजेश्री महन्त जी का बहुत ही आत्मियता पूर्वक स्वागत शाल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया ।इस अवसर पर विशेष रूप से डॉक्टर माता प्रसाद पासी, श्रीमती कुसुम पासी, ज्योति पासी, किरण पासी, प्रवेश नारायण शुक्ला, जय शुक्ला तथा मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।




