Uncategorized

अमृत लाल साहू  जी को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने परसम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बम्हनीडीह ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय चोरिया में व्याख्याता के पद पर पदस्थ श्री अमृत लाल साहू जी के सम्मान में उनके ग्राम कुरदा (चांपा )में पूर्व विधायक श्री डॉ. खिलावन साहू जी के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शासकीय हाई स्कूल पोड़ी शंकर के प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी ने किया।

पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री साहेब लाल साहू, जनपद सदस्य श्री चूड़ामणि राठौर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र नामदेव, सरपंच कुरदा श्री नरसिंह साहू,जनपद  सदस्य श्रीमती दीपमाला बरेठ,सरपंच चोरिया श्री बटदेव उरांव, पूर्व सरपंच सिवनी श्री चंद्र कुमार राठौर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति चोरिया के अध्यक्ष श्री जीवधन सूर्यवंशी, पंच श्री नरेन्द्र साहू,दीपिका शिंदे, श्री फिरत सिंह कंवर प्राचार्य चोरिया, श्री अनुज गुप्ता प्राचार्य कुरदा, श्री राधेलाल साण्डे प्राचार्य भडे़सर, सी ए सी झरना श्री माखन राठौर, व्याख्याता श्रीमती अंजना सिंह परिहार, श्रीमती शांति थवाईत, गुलाब धर दीवान, दिनेश राठौर, अवधेश राठौर,  हरीश गोपाल, दिनेश तिवारी, विवेक राठौर, संतोष तिवारी, नरेंद्र राठौर, गौरीशंकर राठौर , रामधन कौशिक, पुष्पेन्द्र कश्यप किशन लठारे, उदय देवांगन, जे.एन. राज, नेहरू पटेल, धनसाय साहू, शिव लाल साहू,अमर दास महंत,टेकराम साहू, जवाहर लाल पटेल,अशोक साहू , सहित ग्राम एवं आस पास के जनप्रतिनिधि, तथा शिक्षकों ने श्री अमृत लाल साहू जी का शाल, श्रीफल एवं बुके भेंट कर सम्मान किया।
       यह सम्मान वास्तव में श्री अमृत लाल साहू जी के कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षा के प्रति आपके अतुलनीय योगदान का प्रमाण है।

साहू जी ने अनगिनत छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है और एक बेहतर भविष्य के लिए उन्हें तैयार किया है।

यह पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान नहीं है, बल्कि उस प्रभाव की मान्यता है जो आपने हमारे समाज पर छोड़ा है। आप अपने छात्रों के लिए एक आदर्श हैं और हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।

श्री अमृत लाल साहू जी ने बम्हनीडीह ब्लॉक एवं जिला जांजगीर चांपा को गौरवान्वित किया है, आपके इस शानदार उपलब्धि पर हमें गर्व है। हम आशा करते हैं कि आप इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button