संकुल केन्द्र मौहाडीह विकासखण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहाडीह में ग्राम सभा का हुआ आयोजन

संकुल केन्द्र मौहाडीह विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहाडीह मे ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की जानकारी केदारसिंह सिदार, रायसिंह मन्नेवार,ईश्वर राठौर प्रधानपाठक द्वारा दिया गया कि बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलने हेतु इस अभियान को प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें सबसे पहले समुदाय द्वारा शालाओं का सामाजिक अंकेक्षण करते हुए शाला में बच्चों के पढाई के स्तर का आंकलन कर शालाओं को ग्रेड दिया जाएगा कम ग्रेड वाले शालाओं में सुधार हेतु निरीक्षण किया जाएगा। एवं उन्हे सुधार हेतु आवश्यक सहयोग दिया जाएगा, सामाजिक अंकेक्षण हेतु शाला से सभी को आंमत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु आग्रह किया गया, साथ ही ग्राम सभा में जनप्रतिनिधियों व समुदाय को अपने किसी खास अवसर या अपने किसी नजदिकी की स्मृति में विद्यालय में न्योता भोजन हेतु अपिल किया गया।
राजेश कंवर संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केन्द्र मौहाडीह द्वारा जानकारी दिया गया की सामाजिक अंकेक्षण में राज्य द्वारा तैयार बीस प्रश्न पूछते हुए उसके पांच विकल्पों की जानकारी दी जाएगी और समुदाय आपस में चर्चा कर सही विकल्प की जानकारी देते हुए उस पर टिक लगाएंगे। सी ए सी राजेश कंवर द्वारा बताया गया कि संकुल केन्द्र मौहाडीह अंतर्गत विद्यालयों में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण का कार्य दिनांक 07/10/2025 को शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिधौरी एवं प्राथमिक शाला भुरकाडीह एवं दिनांक 08/10/2025 को शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौहाडीह, शासकीय प्राथमिक शाला पटेलपारा गिधौरी, प्राथमिक शाला झींका में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य होना है।
ग्राम सभा बैठक में ग्राम पंचायत मौहाडीह सरपंच मनीराम साहू, सचिव कांशीराम देवांगन एवं पंचगण,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष शिवसिंह कंवर, सरवन राठौर,महेंद्र कंवर पटवारी एवं समुदाय व पालकगण उपस्थित थे।



