Uncategorized

संकुल केंद्र कुटरा के दो स्वयंसेवी  शिक्षक हुए सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वयंसेवी शिक्षक मनोरमा सूर्यवंशी ग्राम पंचायत कुटरा एवं रीना बघेल ग्राम पंचायत कुथुर को जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से संकुल केंद्र कुटरा में हर्ष का माहौल है।
उल्लास नव साक्षर भारत कार्यक्रम के संकुल प्रभारी एवं महापरीक्षा के केंद्राध्यक्ष श्री भूपेंद्र कुमार जांगड़े ने बताया कि   गत वर्ष संकुल केंद्र कुटरा के अंतर्गत आने वाले गाँवों में उल्लास नव साक्षर भारत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया था तथा मिडिल स्कूल कुथुर को महापरीक्षा हेतु मॉडल केंद्र बनाया गया था। जिसमें इन दोनों स्वयंसेवी शिक्षकों ने असाक्षर ग्रामीणों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने तथा उन्हें जागरूक करने हेतु उत्कृष्ट कार्य किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप ही उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। जो हमारे कुटरा क्षेत्र के लिए अत्यन्तनगर्व की बात है। पिछले वर्ष इस क्षेत्र से 200 से भी अधिक असाक्षारों ने महापरीक्षा में परीक्षा दिया था। संकुल प्रभारी श्री संदीप श्रीवास्तव एवं संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र साहू एवं अन्य शिक्षकों ने दोनों स्वयंसेवी शिक्षकों को उनके इस सफलता पर उन्हें बधाई दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button