Uncategorized

स्वच्छता शपथ के साथ कुष्ठ मरीजों को साल श्रीफल से सम्मान


जांजगीर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर 2 अक्टूबर 2024 को उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर स्वच्छता का शपथ लेते हुए कुष्ठ मरीजों को श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात डॉक्टर स्वाति वंदना सिसोदिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भवन एवं परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ विकसित देश की कल्पना भी थी जो चलते हैं सच्चाई की राह पर उनके कदम हमेशा मजबूत रहते हैं जो शरीर इस देश की मिट्टी से बना है रोग शोक में उसका उपचार भी इसी मिट्टी से मिलेगा डॉ.व्ही.के. पैगवार जिला मुख्य अधिकारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को अमल करते हुए स्वच्छता की महत्व को बताते हुए कार्य करने पर जोर दिया उक्त कार्यक्रम में श्री एन.डी. आजाद,एस.पी. कटकवार,प्रवीण तिवारी, के.के.थवाईत, पी.एल.साहू संजय कोरी, श्रीमति सदनम लाठिया, तरुण सिंह भैना, सतीशचंद्र राठौर, श्याम पाटकर, शैलेंद्र यादव, लक्ष्मीनारायण भैना, श्रीमती ममता कश्यप, अविनाश शराफ, आशीष त्रिपाठी, सोमेश तिवारी, रविचंद्र प्रकाश, ए.के.कश्यप, जगन्नाथ श्रीवास, महेंद्र कंवर, विनोद राठौर, विकास शर्मा, शिव ठाकुर, बजरंग साहू, दीपक सहिस, दीपक सिहानी, उदय उराव,अजय देवांगन, लव तिवारी, राहुल राठौर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button