Uncategorized

मांगो को लेकर बम्हनीडीह ब्लॉक के शिक्षकों ने दिखाई एकता

नारे बाजी के साथ मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बम्हनीडीह के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

टेट की अनिवार्यता पर पुनर्विचार याचिका दायर करने, प्रथम नियुक्ति से पेंशन, 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति का जनरल आर्डर जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव व संचालक के नाम रत्ना थवाईत बीईओ बम्हनीडीह के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

शिक्षक एल बी संवर्ग के निम्न मांगो के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया

1. माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 सितम्बर 2025 को पारित निर्णय जिसमें 5 वर्ष अधिक सेवा वाले शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 अगस्त 2012 को जारी छत्तीसगढ़ राजपत्र शिक्षक पंचायत संवर्ग भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम 2012 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया गया है, इसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य नहीं था, अतः माननीय सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप/पुनर्विचार याचिका दायर कर 17 अगस्त 2012 के पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा करने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आवश्यक पहल किया जावे।

2. पेंशन निर्धारण हेतु सेवा अवधि की गणना संविलियन दिनांक 1 जुलाई 2018 से करने के कारण 2028 के पूर्व सेवानिवृत होने वाले एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, अतः पूर्व सेवा (प्रथम नियुक्ति) अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन निर्धारित किया जावे।

3. भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2009 को तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा 29 अक्टूबर 2010 को आदेश जारी कर 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया गया है, सेवानिवृत होने पर छत्तीसगढ़ में 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन का नियम है, अतः निवेदन है कि भारत सरकार, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड सरकार के समान 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन (अंतिम वेतन का 50%) का प्रावधान किया जावे।

4. माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का जनरल आर्डर जारी किया जावे।

ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारियों के छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष माखन राठौर, जिला महासचिव गोपाल जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष उमेंश तेम्बुलकर, ब्लॉक सचिव रामकृपाल डडसेना, जिला कोषाध्यक्ष विकेश केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी विनोद राठौर, महिला प्रकोष्ट पदाधिकारी उदिता सिंह सिसोदिया, कविता महंत, पूर्णिमा तिवारी, शशि किरण चौबे, अर्चना डडसेना, पूर्णिमा जायसवाल, गायत्री वस्त्रकार, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी उत्तम साहू, जगेद्र वस्त्रकार, विश्वनाथ कश्यप, नवधा चंद्रा, ललित मनहर, रविशंकर कुंभकार, कौशल साहू, राजेश कंवर, छवि राठौर, लखन लाल जायसवाल, योगेश कुमार निर्मलकर, कन्हैया देवांगन, श्याम सुंदर उरांव, दिलीप कुमार पाण्डेय, संजय यादव, भूषण देवांगन, झाम लाल यादव, गोपाल प्रसाद सुर्यवंशी, तिरथ राम केंवट, सनत सिदार, फिरत कंवर, घनश्याम राम, विरेन्द्र कुमार दुबे, गणेश दास वैष्णव, गोविन्द सुर्यवंशी, रामाधार जायसवाल, महादेव रात्रे, किशोर करियारे, टिकैत राम सुर्यवंशी, घनश्याम राम भगत, भुवन डडसेना, महेंद्र डडसेना, राम लाल निराला, पीताम्बर साहू, जगदीश प्रसाद दुबे, महेश राम खैरवार अवकाश तिवारी, शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button