निशुल्क योग शिविर का हुआ शुभारंभ

जांजगीर/जिला महिला पतंजलि योग समिति जांजगीर द्वारा निलियम कॉलोनी जांजगीर में तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ सुश्री कांति यादव प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सिवनी के मुख्य आतिथ्य ,श्रीमती मनीषा गोपाल जिला योग महिला प्रभारी जांजगीर की अध्यक्षता, श्रीमती चंद्र किरण सोनी सोशल मीडिया प्रभारी , श्रीमती सरिता ठेठवार के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ । अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर धूप दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया । योग शिविर का संचालन श्रीमती चमेली साहू जिला महामंत्री पतंजलि योग समिति ने किया।योग से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ में मन व चित्त प्रफुल्लित रहता है उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से प्राचार्य यादव ने व्यक्त की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महिला जिला प्रभारी योग समिति श्रीमती मनीषा गोपाल ने कहा करे योग रहे निरोग, यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है योग से अधिकांश बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है,नियमित योग कर स्वस्थ बने रहिए।आप लोगों को हरिद्वार पतंजलि योग पीठ से प्रशिक्षित द्वारा योग कराया जा रहा है जिसका लाभ अधिक से अधिक संख्या में लेकर लाभान्वित हो। 23 जनवरी को इस संबंध में और जानकारी प्रदान करने राज्य महिला प्रभारी सुश्री जया मिश्रा का आगमन हो रहा जिनके द्वारा शारदा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई है। योग की शुरूआत योगिंग जागिंग से श्रीमती चमेली साहू द्वारा कराया गया ।योग शिविर में श्रीमती चंदा कैवर्त, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती सरिता द्विवेदी, श्रीमती नंदनी, श्रीमती रेनु कुजुर,श्रीमती सरस्वतीदेवी, श्रीमती नंदनी बनर्जी, श्रीमती पार्वती कश्यप,श्रीमती सरिता राठौर, श्रीमती सविता कश्यप , श्रीमती जानकी यादव, श्रीमती सुलेखा वैष्णव ,श्रीमती सविता राठौर श्रीमती यशोदा, श्रीमती नीलू राठौर,स्वाती, सविता साहू,निलीमा आनंद सहित अधिसंख्य उपस्थित रहे।




