शिकसा शिक्षक प्रतिभा सम्मान 28 को

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में अकादमी के शिक्षक साथियों को उनके उपलब्धि परक कार्यों,नवाचार,शिक्षा, के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर प्रतिभाशाली शिक्षकों को शिकसा शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में 28 सितंबर दिन रविवार को 12 बजे से होगा।अकादमी के संस्थापक सयोजक डा.शिवनारायण देवांगन आस के निर्देशन,प्रदेश महासचिव डा. बोधी राम साहू,प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम कवर कार्यक्रम प्रभारी के मार्गदर्शन में तैयारी चल रही है।जिलाध्यक्ष विजय प्रधान,सक्ति जिलाध्यक्ष डा.राघवेंद्र राठौर,जिला महासचिव रामलाल कोसले,कोषाध्यक्ष रामविलास डाहरे सहित पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए है। शिकसा शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह श्रीमति हेमलता शर्मा सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमति ऋषिकांता राठौर बी आर सी सी नवागढ़, प्रदेश सलाहकार डॉ.प्रमोद आदित्य,टीकाराम सारथी,प्रदेश कोषाध्यक्ष जगन्नाथ देवांगन,प्रदेश प्रचार मंत्री चंद्र कुमार चंद्रा, डॉ.ज्योति सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,श्रीमति चमेली साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, ऋतंभरा कश्यप प्रदेश प्रवक्ता महिला प्रकोष्ठ,प्रतिभा यादव प्रदेश प्रचार मंत्री महिला प्रकोष्ठ सहित अतिथियों के आतिथ्य,
में आयोजित होगा।
इस हेतु अकादमी के टीम द्वारा अकादमी के सदस्यो द्वारा समय समय पर किए जा रहे कार्यों,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि,अकादमी के प्रति निष्ठा आदि को ध्यान में रखकर उपलब्धि परक शिक्षको को चयनित कर शिकसा शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम मे अधिकाधिक रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे।




