Uncategorized

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में विशेष अभियान चलाकर सड़कों में घुमंतु मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधा गया

नेशनल हाईवे रोड में मवेशियों के बैठने से, एक्सीडेंट को ध्यान में रखते हुए उचित बचाव के लिए रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है

मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने के साथ साथ, लोगो को सड़कों से मवेशियों को हटाकर सुरक्षित आश्रय स्थल ले जाने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है

अभियान की मुख्य विशेषताए

  • घुमंतु मवेशियों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तह पहुंचाना
  • मवेशियों को पकड़ने, उनके मालिको को पता लगाकर उन्हे आश्रय स्थलो पर रखने
    • घुमंतु मवेशियों को पकड़कर गले में रेडियम पट्टी लगाना, ताकि रात्रि में प्रकाश पड़ने पर दुर्घटना से बची जा सकें छ.ग. CCTV एसोसिएशन के मार्ग दर्शन में बिलासपुर कंप्यूटर IT एसोसिएशन द्वारा मवेशियों के सड़क पर बैठने से जिससे होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, जिसके रोकथाम के लिए जांजगीर पुलिस को 400 नग रेडियम पट्टी गौवंश के गले में बंधने के लिए स्वेच्छा से निःशुल्क प्रदाय किया गया है । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को मद्देनजर रखते हुए सड़कों पर घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 10.08.2025 को देर संध्या जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले के हाइवे रोड के चौक चौराहों तथा जिले के अन्य जगहों, पामगढ़, मुलमुला, नवागढ़, शिवरीनारायण, पंतोरा, बलौदा बम्हनीडीह, बिर्रा क्षेत्र के सड़कों में एवं चौक चौराहों में बैठे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाया गया। बिलासपुर कंप्यूटर IT एसोसिएशन के सदस्य श्री कैलाश पेशवानी, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री बंटी आहूजा के द्वारा स्वयं उपस्थित होकर जांजगीर पुलिस को निःशुल्क रेडियम पट्टी प्रदाय किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button