Uncategorized

जेएलएन महाविद्यालय मे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलो का आयोजन

नवागढ़: क्षेत्रांतर्गत राछाभाठा में संचालित पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के  तत्वावधान में  आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस जो भारतीय खेल हॉकी के जादूगर  मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया l इस खेल का शुभारम्भ महाविद्यालय के संचालक डॉ श्री विनोद बंसल, प्राचार्य श्री डॉ राजेश तिवारी एवं उप प्राचार्य सुश्री नेहा मिश्रा के द्वारा माँ सरस्वती के तेल चित्र मे दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया, साथ ही बच्चों को सम्बोधित करते हुए खेल के महत्व को बताया गया।और सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन करने के लिये सुभकामनाये दिया गया l इस खेल मे महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा बढ़ चढ़ कर खेलो मे हिस्सा लिया गया इस खेल मे वॉलीबॉल, गोला फेंक, रस्सा- कसी, चेस, तवा फेंक बैडमिंटन इत्यादि शामिल था l इस खेल के संचालक श्री कमल प्रसाद रहे l इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण ने खेल कार्यक्रम को आयोजन कराने मे अपनी सहयोग प्रदान किया गया जिसमे श्री तेरस दिनकर यसोदा शानते, आखेंद्र जांगड़े, शिवरात्रि साहू, सतीश साहू, मालती बंजारे, प्रीती देवांगन, रजनी साहू, आरथो राठिया व अन्य कर्मचारी सहित छात्रा छात्राएं जैसे अर्जुन राजपाल, हीरालाल, ओमकार,तरला ज्वला, निधि, खुशबु, आरती देवेंद्र, आर्यन इत्यादि,उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button