शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौहाडीह में पंचायत प्रतिनिधियों, SMC अध्यक्षों,एवं पालकों द्वारा किया गया ध्वजारोहण

15 अगस्त के पावन अवसर पर 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौहाडीह संकुल केन्द्र मौहाडीह विकासखण्ड बम्हनीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मौहाडीह सरपंच श्री मनीराम साहू, विशिष्ट अतिथि उपसरपंच पुष्पेन्द्र राठौर, कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्री कुंजबिहारी राठौर, श्री मुखीराम यादव एवं पालकगण व ग्राम के सभी प्रबुद्ध जनों के पावन सानिध्यता में ध्वजारोहण,प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत भाषण, कविता, बच्चों द्वारा देश के महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी के बारे में वाचन किया गया।कार्यक्रम में 16 जून से लगातार उपस्थित रहने वाले छात्रा छाया राठौर एवं लता श्रीवास को पेन देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के उद्बोधन के क्रम में SMC अध्यक्ष कुंजबिहारी राठौर एवं मुखीराम यादव द्वारा सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों को विद्यालय की मुख्य समस्या जैसे अहाता व विद्यालय प्रांगण में हैंडपंप की समस्यों से अवगत कराते हुए SMS प्रस्ताव दिया गया जिस पर ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों द्वारा पंचायत से प्रस्ताव पारित कर जल्द ही विद्यालय में अहाता व हैंडपंप की समस्या को दूर करने हेतु आश्वस्त किया गया। इसी क्रम में संकुल समन्वयक संकुल केन्द्र मौहाडीह राजेश कंवर द्वारा उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए प्रस्ताव दिया गया की मौहाडीह नवीन संकुल केन्द्र बनने के उपरांत पुराने झरना संकुल अंतर्गत सभी 24 विद्यालयों का एक साथ मौहाडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर ग्राम पंचायत सरपंच श्री मनीराम साहू द्वारा सहृदय स्वीकार कर शाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हेतु 20000 (बीस हजार रुपये) एवं एक क्विंटल चांवल देने की घोषणा मंच के माध्यम से किया गया।जिस पर सभी शिक्षकों द्वारा सरपंच मनीराम साहू जी को धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रधान श्री राय सिंह मन्नेवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डूलेश्वर प्रसाद रजक प्रधानपाठक,अनिल प्रकाश सिंह, रामनारायण कंवर शिक्षक, पालकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका,महिला स्व-सहायता समूह, रसोइया, ग्राम के प्रबुद्ध जन श्री फूलसाय यादव, श्री धनसाय राठौर, श्री गोविन्द साहू, शिवलाल कंवर,चमार सिंह गोंड़,धनसाय गोंड़,फिसदास महंत, पंचराम राठौर, मृत्युंजय साहू, कुमार सिंह कंवर,लक्ष्मण दास महंत, शंभू दास महंत, माखनलाल साहू, घनश्याम साहू, संतोष साहू, दीपक सिंह सिदार,विजय कुमार श्रीवास, योगेश्वर प्रसाद राठौर, ईतवारी दास महंत उपस्थित सभी अभ्यागतों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन (शिक्षक) राजेश कंवर सी ए सी संकुल केन्द्र मौहाडीह द्वारा किया गया।




