पुरस्कृत व्यक्ति से सामाजिक अपेक्षाएं बढ़ जाती है -राजेश्री महन्त जी

अभनपुर गायत्री मंदिर में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यानिकी विश्व विद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर सियाराम साहू ने की। शुभारंभ माता लक्ष्मी, सरस्वती एवं गणेश जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम में 43 पीएचडी धारकों को सम्मानित किया गया, वे सभी लोग समाज के अनेक क्षेत्र में सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए कार्यरत हैं। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अभ्यागत राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- जिन व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता है उनसे सामाजिक अपेक्षाएं बढ़ जाती है लोग उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते हैं। यह संस्था सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में विकास के लिए 1984 से कार्यरत हैं। बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ साहू ने छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के संदर्भ में अपना विचार प्रस्तुत किया, उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत भी गाए। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर सुखदेव साहू थे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के अनेक जिले से आए हुए विद्वान बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।