Uncategorized

चांपा में निशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान पंजीयन शिविर का आयोजन

जांजगीर चांपा। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत चांपा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी रविवार 28 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, परशुराम चौक चंद्रा हॉस्पिटल के बगल चांपा में किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा के साथ-साथ आयुष्मान योजना एवं वय वंदना कार्ड के लिए निःशुल्क पंजीयन का लाभ भी मिलेगा। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ें। यह पहल महिलाओं और परिवारों को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button