Uncategorized
व्ही आई पी सिटी में भजन संध्या का हुआ आयोजन

जांजगीर।व्ही आई पी सिटी नेहा चक्रपाल तिवारी के निवास में श्री हरि महिला मानस मंडली जांजगीर द्वारा भजन संध्या में भजन की प्रस्तुति दी गई।मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने बताया तिवारी निवास में मंदिर मूर्ति स्थापना के सुखद अवसर पर भजन गायन किया गया।श्री राम जी की कृपा सब पर बरसती रहे। हार्मोनियम ढोलकी के साथ मंडली की प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।आयोजक द्वारा मंडली के सदस्यों का स्वागत कर सभी को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान श्रीमती विभा उपाध्याय ,श्रीमती ममता यादव, श्रीमति निशा मिश्रा,श्रीमति शारदा साहू, श्रीमती आशा दुबे, श्रीमती पूजा गुप्ता श्रीमती सरोजनी साहू ,श्रीमति मालती यादव, सहित मंडली द्वारा भजन गायन किया गया।




