Uncategorized

विजयनगर स्कूल ने मनाया वंदेमातरम राष्ट्रगीत की 150 वीं वर्षगांठ

वंदेमातरम राष्ट्रगीत की 150 वी वर्षगांठ पर हाई स्कूल विजयनगर मे प्राशा बिंझरा माशा बिंझरा विजयनगर के विद्यार्थियों ने गरिमा मय ढंग से वंदेमातरम राष्ट्रगीत का सामुहिक गायन कर जनमानस को अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु इस गीत की महत्ता से जागरूक करने का अभिनव प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने इस राष्ट्रीय गीत की समय-सीमा,गायन के विभिन्न अपनाएं गये तौर तरीकों के साथ विशुद्ध व प्रथम बार गाये गये बंकिमचंद्र चटर्जी रचित व  हिन्दूस्थान में क्रांति लाने वाले ओरिजनल गीत से अवगत कराया। उन्होंने राष्ट्रगान जन-गण-मन व राष्ट्र गीत वंदे मातरम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी ने सभी छात्र छात्राओं को तिरंगे झंडे प्रदान करते हुए इसके गरिमा व मान सम्मान की रक्षा के लिए सतत् काम करते रहने विद्यार्थियों व उपस्थित शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान, ग्राम निगरानी समिति अध्यक्ष लगनदास महंत, पालकों, शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं को आव्हान किया।इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी के 10 से 11 बजे तक वंदेमातरम राष्ट्रगीत हेतु प्रेरणा दायक उद्बोधन का प्रोजेक्टर से सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसका सफल तकनीकी संचालन व्याख्याता डॉ अनिता पटेल व व्याख्याता श्रीमती अलका सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं में श्रीमती सरस्वती कश्यप, श्रीमती वीणा पांडेय, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती पुष्पलता महेश आदि के साथ विद्यालय कर्मचारी गण नकुल यादव, श्रीमती लता, अंजोर सिंह,व समस्त रसोईया गण,व पालको के साथ विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button