Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर गुरु भजन का हुआ आयोजन

  जांजगीर।जिला महिला पतंजलि योग समिति  द्वारा शारदा मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीमती रेखा गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर  नैला  के  मुख्य आतिथ्य  में,श्रीमति मनीषा गोपाल जिला महिला प्रभारी पतंजलि की अध्यक्षता, श्रीमती मिथिलेश यादव पूर्व पार्षद श्रीमती आशा दुबे सेवानिवृत्ति पोस्ट मास्टर, श्रीमती निशा मिश्रा शिक्षिका, श्रीमती शारदा साहू संवाद प्रभारी श्रीमती प्रतिमा साहू कार्यकारिणी सदस्य  देवानंद गढ़वाल के विशिष्ट आतिथ्य  में आयोजित हुआ।  गुरुदेव जी के चरणों में पुष्प समर्पित कर धूूप दीप  प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती चमेली साहू जिला महामंत्री व श्रीमति चंद्रकिरण सोनी  द्वारा किया गया ।गुरु का स्थान हमेशा सर्वोच्च होता है गुरु हमे अंधकार से प्रकाश की ओर  मार्ग प्रशस्त करता है गुरु की कृपा बहुत जरूरी है उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से नगरपालिका अध्यक्ष ने व्यक्त की।कार्यक्रम  अध्यक्ष जिला महिला प्रभारी ने कहा जिनके ऊपर गुरु की कृपा रहती है वो सदैव उन्नति के मार्ग में अग्रसर रहते है।हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।गुरु के चरणों में ज्ञान मिलता है और ज्ञान  के लिए भक्ति आवश्यक है। इसी कारण आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु भजन का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में  25 दिवसीय सहयोग शिक्षक योग प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के कर कमलों से दिया गया। चमेली साहू ने गुरु वंदना भक्ति गीत से  सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया।दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया।इस दौरान श्रीमती विभा उपाध्याय ,श्रीमती ममता यादव, श्रीमती सरिता ठेठवार, श्रीमती रुक्मणी ,श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती पूजा गुप्ता ,श्रीमती जय भारती ,श्रीमती मंजूषा यादव ,श्रीमती दीप श्री साहू, श्रीमती सरोजनी साहू ,श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती नीता यादव, श्रीमती संगीता राठौर, श्रीमती माधुरी यादव, श्रीमती अन्नू राठौर, श्रीमती निष्ठा वैष्णव, श्रीमती  साहू,श्रीमति सावित्री सराफ,श्रीमति मालती यादव,श्रीमति सारिका राठौर सहित अधिसंंख्य  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button