श्रीमती रमेश करके जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आस संगठन के द्वारा किया गया सम्मानित

भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन में आज शिकसा कला अकादमी के द्वारा अनेक ख्याति प्राप्त नारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं का सम्मान करना था जिन्होंने शिक्षा कला एवं विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त की है, इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुटरा की शिक्षिका श्रीमती रमेश करके जी का शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शिकसा कला अकादमी के श्री शिव नारायण देवांगन एवं श्री बोधी राम साहू जी के द्वारा द्वारा शिकसा उत्कृष्ट नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि श्रीमती रमेश कारके जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचारी प्रयास किये जा रहे हैं चाहे बच्चों को आधुनिक वेशभूषा से सुसज्जित करना हो या खेल-खेल में शिक्षा का विविध प्रयोग करना हो,सभी क्षेत्रों में कारके मैडम जी का प्रयोग सराहनीय रहा है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा के प्राचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव जी ने कारके. मैडम जी की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रीवास्तव सर ने कहा कि शुरू से ही बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा जैसे कठिन विषयों पर कारके मैडम जी ने महारत हासिल की है,उसका फायदा पूरे विद्यालय परिवार को मिल रहा है। आज प्राथमिक शाला में बच्चे आसानी से कठिन से कठिन गणित के प्रश्न हो या हिंदी की कहानियों का वाचन हो यह सभी विधाओं में जो पारंगत हो रहे हैं वह कारके मैडम जी की ही देन है। विद्यालय के राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता श्री अनुराग तिवारी जी ने कहा श्रीमती रमेश कारके मैडम जी आज सभी शिक्षिकाओं की प्रेरणा स्रोत है उनको इस तरह मिलने वाले सम्मान ने साबित किया है कि उनकी कला की सराहना आज राज्य स्तर पर होने लगी है। हम सब उनको सम्मानित होने से गर्व का अनुभव कर रहे हैं। व्याख्याता श्री महावीर विजर्सन जी का मानना है कि मैडम जी बहुत सारे लोगों की प्रेरणाय स्रोत है,बच्चों से एवं बालको से आसानी से उनका जुड़ाव ही आज शिक्षा के क्षेत्र में उनको सम्मानित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। श्रीमती कारके मैडम जी के इस प्रकार से सम्मानित होने पर विद्यालय के संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र साहू जी ने भी हर्ष व्यक्त किया है और कारके मैडम जी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुटरा की प्रधान पाठिका श्रीमती इंदिरा शुक्ला एवं बंजारे सर जी के द्वारा भी रमेश कारके मैडम जी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की है। रमेश करके मैडम जी के शिक्षा नारी सम्मान से सम्मानित होने पर ग्राम पंचायत कुटरा के सरपंच श्रीमती बृहस्पति कश्यप सहित सभी पंचो में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के कर्मचारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




