जिला पंचायत सभापति कुसुम कमल काका ने ग्राम सरखो मे गौ अभ्यारण्य खोलने की मांग की

जांजगीर- चाम्पा सरखो। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सरखो जहां अटल बिहारी ताप विद्युत परियोजना माड़वा तेंदूभाठा का प्रभावित क्षेत्र है जहां मवेशियों( गौ माता) के चारागाह देख-रेख रख-रखाव उचित ढंग से नहीं हो पा रहा है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना में कई मवेशियों की जान जा रही है।
मवेशियों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों का फसल भी नुकसान हो रहा है जांजगीर जिला में सबसे अधिक फसल उत्पादन होने के कारण छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है। ग्राम सरखो ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव है कुसुम कमल का ने मांग की है की ग्राम सरखो पटवारी हल्का नंबर 01 खसरा नंबर 537 /1 शासकीय भूमि अवस्थित है जिसमें गौ अभ्यारण खोलने की बात कही गई है जिला पंचायत सभापति ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के साथ-साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम को पत्र लिखा है।




