Uncategorized

26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल

कलेक्टर और एसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण

गणतंत्र दिवस पर सांसद  जांजगीर चांपा श्री गुहाराम अजगल्ले जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

           सक्ती।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण आज कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे द्वारा किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने संयुक्त कलेक्टर श्री बालेश्वर राम ने ध्वजारोहण किया। फाईनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद जांजगीर चांपा श्री गुहाराम अजगल्ले जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे।
        कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, झाकी प्रदर्शन, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button