Uncategorized
संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन से पेंशनरों की समस्याओं का की गई चर्चा

प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज बिलासपुर न्यू कंपोजिट बिल्डिंग स्थित कोष लेखा एवं पेंशनर कार्यालय में नव पदस्थ संयुक्त
संचालक श्री एन एन सिन्हा से छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के एस ठाकुर,प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, अशोक राठौर द्वारा सौजन्य भेंटकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप संचालक श्री तिर्की भी उपस्थित रहे ।
संगठन द्वारा संयुक्त संचालक को पेंशनरों को समस्याओं पर चर्चा किया गया और आगंतुक कक्ष को सुविधायुक्त बनाए जाने का निवेदन पर तत्काल अमल करते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया।




