एनसीसी थर्ड अफसर बने अनुराग तिवारी

ओटीए कामठी में एक तारा लगाकर दिया गया रैंक
जांजगीर- बटालियन एवं ग्रुप हेड क्वार्टर के द्वारा निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए एनसीसी ऑफिसर का चयन किया जाता है। इसके बाद एनसीसी ऑफिसर के प्रशिक्षण की व्यवस्था, ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी कामठी महाराष्ट्र में तय की जाती है। सभी मानकों को पार करते हुए पंडित राम सरकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुतरा के राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अनुराग तिवारी जी का चयन किया गया। श्री अनुराग जी ने 27 जुलाई से लेकर के 27 सितंबर तक उक्त प्रशिक्षण की अवधि में कठिन मेहनत से पूरी की। इसमें श्री अनुराग जी ने कई विधाओं में अपनी सहभागिता निभाई जिसमे प्रमुख रूप सें फायरिंग, ड्रिल, निबंध लेखन, राज्य, मैप रीडिंग, भाषण में इनका प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा। कंप्यूटर प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभागी के रूप में अनुराग जी को प्रमाण पत्र देकर कंपनी कमांडर के द्वारा उनका सम्मान किया गया। लिखित परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपनी और कंपनी का नाम ऊंचा उनके द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी कमाण्डेट ओटीए मेजर जनरल उपकार चंदर की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही कर्नल अलाविया, और ब्रिगेडियर निरंजन एस जोग सेना मेडल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों के द्वारा, परेड की 10 बटालियन का निरीक्षण किया गया। इन सभी बटालियन मैं 36 की संख्या में कैडेट ने अपनी सहभागिता निभाई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का गार्ड ऑफ ऑनर देकर के स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अभ्यागत अतिथियों के द्वारा सभी 10 प्लाटूनो का निरीक्षण किया गया। सभी प्लाटूनो के कमांडररो ने सेल्यूट करके सभी अभ्यागत अतिथियों का अभिवादन किया। इसके बाद संपूर्ण विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट का सम्मान अतिथियों के हाथों किया गया। अपने उद्बोधन में मेजर जनरल उपकार चंद्र ने सभी कैडेटों को थर्ड अफसर बनने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की। और भविष्य में बच्चों के हित में काम करने के लिए तत्पर रहने को कहा। इसके बाद पीपिंग समारोह का आयोजन हुआ जिसमें.केडेंटों को थर्ड अफसर के रैंक से सम्मानित किया। इसी समारोह में श्री अनुराग जी का भी थर्ड अफसर के रुप मे स्टार लगाकर सम्मान किया गया। अनुराग जी ने थर्ड अफसर से सम्मानित होने पर एनसीसी ओटीए के समस्त प्रशिक्षकों के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की, इसके साथी विद्यालय के प्राचार्य और अपनी समस्त व्याख्याता हूं का आभार प्रदर्शन किया। श्री अनुराग जी ने फर्स्ट ऑफिसर श्री दिनेश चतुर्वेदी जी का विशेष रूप से आभार प्रदर्शन किया जिनके चलते इस प्रशिक्षण में उन्हें सफलता प्राप्त हुई। 1 सीजी एनसीसी बटालियन कोरबा के कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल ने अनुराग को बधाई दी।




