Uncategorized

कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग और धान उठाव के संबंध में ली समीक्षा बैठक

मिलर्स को समय पर धान उठाव एवम मौसम व त्योहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित रखरखाव के दिए निर्देश

           सक्ती।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान उठाव के संबंध में सभी मिलर्स की बैठक ली। जिले में 517475 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है जिसमे से 505677 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. कट चुका है और धान उठाव डी.ओ के विरुद्ध 34700 टन शेष है। कलेक्टर द्वारा मिलर्स को शीघ्र धान उठाव हेतु निर्देशित किया गया तथा शेष 11200 मीट्रिक टन डी.ओ. जारी करने हेतु आवेदन करने हेतु निर्देशित किया गया। नॉन के लक्ष्य के विरुद्ध अनुपातिक चावल अधिक से अधिक जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक,  सहकारी संस्थाएंं को उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध धान को मौसम को देखते हुए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर, सहकारिता संस्थाएं विभाग सुश्री माहेश्वरी तिवारी, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती शोभना तिवारी, जिला प्रबंधन नान श्री रेड्डी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक श्री शत्रुहन पैकरा सहित विभिन्न मिलर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button