Uncategorized

छग शासन ,स्टेटबैंक और पुलिस प्रशासन का  संयुक्त आयोजन

जांजगीर में साइबर सतर्कता  जागरूकता कार्यक्रम हुआ

जांजगीर/छत्तीसगढ़ सरकार, पुलिस प्रशासन  एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वाधान में साइबर  सतर्कता  जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
  पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रचार वाहन झंडी दिखाकर रवाना किया गया
साइबर सतर्कता जागरूकता का नुक्कड़ नाटक भी हुआ

   साइबर ठगी से बचने के लिए  साइबर  सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कचहरी चौक जांजगीर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार पाण्डेय जिला पुलिस अधीक्षक,  द्वारा जीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री  पाण्डेय द्वारा आए दिन घटित हो रहे बैंक साइबर क्राइम से बचने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया ,  कार्यक्रम स्थल पर साइबर सतर्कता के बारे में रायपुर से आए टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक  से जानकारी दिया गया। इस अवसर पर एक प्रचार वाहन को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया, यह प्रचार वाहन जिले के सभी विकासखंडों में जायेगी।   
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री  बेहार एवं भारतीय स्टेट बैंक बिलासपुर के डी जी एम, कोरबा के आर एम , एस बी आई जांजगीर मुख्य प्रबंधक ज्योत्सना सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष  सर्व श्री आर के थवाईत, प्रांतीय सलाहकार इंजीनियर आर एस क्षत्रिय, प्रांतीय पदाधिकारी गण कविता तिवारी, सुरेंद्र सिंह राठौर,इंजीनियर सोहन डहरिया, इंजीनियर देवी प्रसाद राठौर ,इंजीनियर बी पी निर्मलकर, डॉ पी के आदित्य,  इंजीनियर चंद्र कुमार साहू, सचिव के सी राठौर, कोषाध्यक्ष डी एन देवांगन,ओंकार राठौर, विश्राम सिंह राठौर, मनहरण लाल राठौर,सुशील कुमार पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रहास सिंह कछवाहा ,नवल यादव, पंचराम कश्यप, अमृत लाल राठौर,अशोक राठौर – 2, मनहरण राठौर,राजेंद्र शर्मा,विश्वनाथ सिंह बैस जिला इकाई अध्यक्ष प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर  शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक एस बी आई जांजगीर ज्योत्सना सिंह द्वारा एवं आभार  एस बी आई स्टेशन रोड ब्रांच के शाखा प्रबंधक द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button