Uncategorized

नवीन पाठ्य पुस्तक “मल्हार” पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण


इस कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड नवागढ़ के शिक्षकों हेतु किया गया यह कार्यक्रम दिनांक 19.8.2025 से 25.8.2025 तक टीएलसी जांजगीर में संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवीन पाठ्य पुस्तक “मल्हार” की रूपरेखा शिक्षण पद्धति क्रियान्वयन की बारिशों को शिक्षकों से अवगत कराना था जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जा सके
इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर श्री देवेंद्र कुमार बरेठ एवं श्रीमती अंजना श्रीवास ने शिक्षक के विभिन्न पहलुओं पर शैक्षणिक दृष्टिकोण एवं मूल्यांकन के तकनीक एवं प्रभावी उपायों की जानकारी दिए श्री देवेन्द्र कुमार बरेठ सर के द्वारा कक्षा में शिक्षकों का किस प्रकार व्यवहार होना चाहिए? पर प्रकाश डाला गया उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सकारात्मक,धैर्यपूर्ण,प्रेरणादायक व्यवहार विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास की कुंजी है।
प्रशिक्षण में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र कौशिक जी द्वारा मार्गदर्शन किया गया। प्रशिक्षण का समापन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण साहू के द्वारा सभी प्रतिभागीय शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया और अस्वस्थ  किया कि वह प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने विद्यालय में करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button