Uncategorized

मुकुंद उपाध्याय के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी को व्याख्याता पदोन्नति हेतु सौंपा जाएगा ज्ञापन पत्र

छत्तीसगढ़ राज्य व्याख्याता पदोन्नत समिति के प्रदेश संचालक मुकुन्द उपाध्याय, सादिक़ अंसारी,जय प्रकाश झा,अबधेश वर्मा ने बताया कि शिक्षक सेg व्याख्याता पदोन्नति हेतु tv जिस रफ्तार से पदोन्नति की गति चल रही है उससे  नही लगता चुनाव आचार संहिता के पूर्व पदोन्नति हो पाएगी क्योकि अभी अंतिम वरिष्ठता सूची तक जारी नही हो पाई है। यहाँ बताना लाजमी होगा डीपीआई की  संचालक मैडम जी द्वारा लगातार शिक्षकों के हित मे कार्य किये जा रहे है वे चाहती है कि शिक्षकों की पदोन्नति जल्द हो मगर नीचे में बैठे अधिकारियों कर्मचारियों की उदासीनता, वरिष्टता सूची बनाने जारी करने संबंधी गम्भीरता नही दिखाने के कारण इन 16 माह में अनेको बार उसी उसी कार्य को बार बार किया जा रहा है,फिर भी अब तक फायनल  वरिष्टता सूची जारी नही की जा सकी है ,अभी भी अलग अलग ब्लॉक,जिले से अलग अलग मापदंड के आधार पर वरिष्ठता सूची बनाई जा रही है कल यही सूची संभाग व प्रदेश में जाएगी पुनः सैकड़ो कमियां त्रुटि होगी,क्योकि प्रदेश द्वारा बीईओ डीईओ को अब तक वरिष्टता सूची बनाने सम्बन्धी कोई गाइडलाइन जारी नही किये गए है,इससे ब्लॉक जिले से गलत त्रुटि रहित वरिष्टता सूची जारी होने की पूर्ण संभावना है,फिर दावा आपत्ति की जायेगी, फिर सुधार कुछ का होगा फिर कुछ का छूटेगा यही सिलसिला 15 माह से चल रहा है,आगे भी यही होगा।छत्तीसगढ़ व्याख्याता पदोन्नत समिति के प्रदेश संचालक मुकुन्द उपाध्याय सादिक़ अंसारी,जय प्रकाश झा,अजय श्रीवास्तव अवधेश वर्मा ने डीपीआई से मांग करती है समस्त डीईओ को वरिष्टता सूची बनाने सम्बन्धी गाइडलाइंस वआचार संहिता जारी होने के पहले पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु समय सारिणी जारी किया जाये, जिससे प्रदेश भर के शिक्षकों को विश्वास हो सके कि व्याख्याता पदोन्नति होकर रहेगी ,श्री उपाध्याय ने आगे बताया छत्तीसगढ़ व्याख्याता पदोन्नत समिति ने निर्णय लिया है समस्त जिलों में इस संबध में 27 अगस्त को बैठक कर ठोस रणनीति बनाएंगे और समय सीमा में पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होते न दिखने पर प्रदेश भर के पदोन्नति हेतु योग्य पात्र शिक्षकों द्वारा मुकुन्द उपाध्याय के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव महोदय व डीपीआई जाकर अपनी पीड़ा बताते हुए ज्ञापनपत्र सौपेंगे। श्री उपाध्याय ने प्रदेश भर के शिक्षकों से अपील की है कि छत्तीसगढ़ व्याख्याता पदोन्नत समिति के बैनर तले 28 अगस्त से सत्ताधारी विधायको,मंत्री,सांसद महोदयों को युक्तियुक्तकरण निरस्त करने व समय सीमा में व्याख्याता पदोन्नति करने विषयक ज्ञापनपत्र सौंपा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button