Uncategorized

खेल शिक्षक रमेश तिवारी को उत्कृष्ट खेल शिक्षक के रूप में किया जाएगा सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज रायपुर के तत्वावधान में 6 सितंबर 2025, शनिवार को राजधानी के वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस रायपुर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समारोह में रायपुर की महापौर मीनल चौबे और बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि हर्षिता पाण्डेय होंगी, जिनके करकमलों से सम्मान कार्यक्रम संपन्न होगा।

इस अवसर पर समाज द्वारा खेल शिक्षक श्री रमेश तिवारी को उत्कृष्ट खेल शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल समाज की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने का भी एक सराहनीय उपक्रम है।

आयोजन में समाज के विभिन्न पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button