Uncategorized

डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी को सक्ति जिले की नई प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O.) नियुक्त किया गया।

राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में प्रदेश के अनेक डीईओ,बीईओ,शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में सक्ति जिले के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी को नवपदस्थ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O.) के रूप में नियुक्त किया गया है।

डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी इससे पूर्व जांजगीर जिले में डीईओ के पद पर अपनी कुशल प्रशासनिक सेवाएँ दे चुकी हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, शैक्षिक नवाचारों में रुचि, तथा प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें सक्ति जिले की शिक्षा व्यवस्था के संचालन हेतु यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नंदेली, रायगढ़ में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें सक्ति जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

डॉ. द्विवेदी की इस नियुक्ति से सक्ति जिले की शैक्षिक प्रगति को नई दिशा मिलने की अपेक्षा की जा रही है। शैक्षिक जगत में उन्हें एक कर्मठ, मृदुभाषी एवं नवाचार प्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button