Uncategorized
डिजिटल क्लास रूम का शुभारंभ 20 को

जांजगीर।नवाचार अध्यापन को और अधिक रुचिकर बनाने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सुकली में डिजिटल क्लास रूम का शुभारंभ 20फरवरी को होगा।प्रधान पाठक बोधीराम साहू ने बताया कि बेहतर से बेहतर और बच्चो के लिए रुचिकर प़ढाई के लिए डिजिटल क्लास रूम का शुभारंभ राजकुमार तिवारी डी.एम. सी. समग्र शिक्षा,अध्यक्षता विजय कुमार लहरे बी. ई .ओ नवागढ़,अतिविशिष्ट अतिथि भोजराम करीयारे सरपंच,श्रीमति हेमलता शर्मा सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा,श्रीमति ऋषिकांता राठौर बी. आर. सी. सी.,के. व्ही. कुजूर प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सुकली,तुलाराम कश्यप प्रधान पाठक शासकीय पूर्व मा शा सुकली के आतिथ्य में होगा।




