Uncategorized
शिकसा कैलेंडर का विमोचन डी ई ओ ने किया

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी जांजगीर चांपा के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन डीईओ जांजगीर चांपा अश्वनी भारद्वाज ने किया।
वार्षिक कैलेंडर प्रदेश सयोजक डा .शिवनारायण देवांगन आस के निर्देशन में तैयार बहुत ही उपयोगी है,जिसमे सामान्य अवकाश,स्थानीय अवकाश, एच्छिक अवकाश का उल्लेख है।विमोचन के दौरान शिकसा के प्रदेश महासचिव डॉ.बोधीराम साहू,प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर, जिलाध्यक्ष विजय कुमार प्रधान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुरावन तरुण, जिला महासचिव रामलाल कोसले,जिला कोषाध्यक्ष रामविलास डाहरे,महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयंती दुबे,जिला
महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव श्रीमति मधु कारके,जिला महिला प्रवक्ता नमिता गोपाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।