Uncategorized

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जिले के थाना बिर्रा  का किया गया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा द्वारा आज दिनांक 23.01.26 को सुबह मुताबिक रोस्टर के जिले के थाना बिर्रा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम परेड की सलामी ली गई, निरीक्षण दौरान थाना में संधारित समस्त दस्तावेज, अभिलेख, रजिस्टर का अवलोकन तथा आर्म्स एन्युनेशन, जप्ती माल के रख रखाव को चेक किया गया और सही-सही संघारंण करने हिदायत दी गई।

_SP द्वारा निरीक्षण_के दौरान थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों की हिस्ट्रीशीट का गहन परीक्षण किया गया, साथ ही ग्राम अपराध पुस्तिका का भी अवलोकन किया गया एवं उसमें दर्ज प्रविष्टियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए अपराधियों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। साथ ही फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रतिवद्धता, के साथ बेहतर पुलिसिंग करने एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष कार्रवाई करने निर्देशित किया। साथ ही फरियादियों की शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने एवं भीड़भाड़ वाली इलाकों में संघन पेट्रोलिंग तथा संपत्ति संबंधित अपराधों की रोकथाम करने एवं रात्रि में सक्रियता के साथ गश्त करने निर्देशित किया। लगातार अभियान चलाकर जुआ/सट्टा एवं नशे कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, टीम वर्क के साथ सूचना संकलन कर लगातार कार्रवाई जारी रखने निर्देशित किया।

थाना में लंबित अपराध, चलान, मर्ग, शिकायत का समयावधि में निराकरण करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जन जागरूकता के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में प्रस्तर -प्रसार करने, बीट प्रणाली के अधार पर अपने अपने बीट ग्राम पर भ्रमण करने और लोगो की वर्तमान में ही रहे सायबर अपरायों से बचने के लिए थाना क्षेत्रों में जन – जागरुकता अभियान चलाकर कर लोगों को जागरूक करने एवं आम जनता से लगातार संपर्क रखने, थाना क्षेत्र के गुण्डा निगरानी बदमाशो को समय- समय पर चेक करने एवं उनके गतिविधियों पर सतत् निगाह रखने हिदायत दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button