Uncategorized

कल्पना से साकार – कला और शिल्प का जादू”

नवागढ़ : पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, नवागढ़ में दिनांक 23/09/2025 को कला एवं शिल्प कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन देना तथा उनकी कलात्मक क्षमताओं को मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक श्री विनोद अग्रवाल प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अन्नपुर्णा अग्रवाल (राधाकृष्ण शिक्षा समिति, नवागढ़) द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं। प्रदर्शनी में चित्रकला, मूर्तिकला, पेपर क्राफ्ट, धुप बत्ती एवं हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।छात्र-छात्राओं की सृजनशीलता और परिश्रम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल ने विभिन्न मानकों – विषय चयन, नवाचार, प्रस्तुति, एवं सौंदर्यबोध – के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
महाविद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को अत्यंत सफल और सार्थक बताया। अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए यह आशा व्यक्त की गई कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर  श्री तेरस दिनकर (आई क्यू ए सी प्रभारी), श्रीमती प्रीति देवांगन (कार्यक्रम प्रभारी), श्रीमती लक्ष्मीन महंत, सुश्री यशोदा शांते, श्री आलोक चंद्रा, श्री जोहित कश्यप, श्री सतीश, श्री शिवरात्रि, सुश्री रजनी साहू एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।   

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button